Breaking News
Oplus_131072

एसएसजे विवि परिसर में UCC विषय पर एकदिवसीय संवाद कार्यक्रम

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विवि के एसएसजे परिसर में समान नागरिक संहिता विषय पर एकदिवसीय संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों से संवाद किया गया। विद्यार्थियों ने यूसीसी कानून को लेकर जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्य स्थाई अधिवक्ता, उच्च न्यायालय नैनीताल चंद्रशेखर सिंह रावत ने यूसीसी कानून के विभिन्न प्रावधानों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस कानून के प्रभावी होने के बाद कोई भी व्यक्ति लिंग या जाति, धर्म के आधार पर अलग-अलग नहीं हैं। उन सभी को समान अधिकार मिल सकेंगे।
कार्यक्रम अध्यक्ष विवि के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने कहा इस कार्यक्रम का उद्देश्य विवि के प्रत्येक व्यक्ति को यूसीसी कानून की जानकारी उपलब्ध कराना था। उन्होंने आयोजकों को इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के लिए बधाई दी।
मुख्य वक्ता विद्युत नियामक आयोग के न्यायिक सदस्य चाूम सिंह घस्याल ने विवाह, उत्तराधिकार, भरण पोषण, सामाजिक सौहार्द आदि को लेकर इस कानून में समाहित विषयों की चर्चा की। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि पूर्व कुलपति प्रो. जगत सिंह बिष्ट, प्रो. डीके भट्ट, संयोजक डॉ चंद्र प्रकाश फुलोरिया ने अपने विचार रखें। सहसंयोजक डॉ. ललित चंद्र जोशी ने सभी का आभार जताया।
यहां कुलसचिव डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट, डीएसडब्ल्यू प्रो. शेखर चन्द्र जोशी, कुलानुशासक डॉ दीपक, प्रो. रिजवाना सिद्धिकी, डॉ एचआर कौशल, डॉ ममता पंत, डॉ माया गोला, डॉ बलवंत कुमार, प्रो संजीव आर्या, डॉ ममता पंत, डॉ लल्लन कुमार सिंह, डॉ. कालीचरण, हर्षित रॉय, बबलू  आगरी, कमल जोशी, कीर्ति पटेल, कमल सिंह, हिमांशु, विकास सिंह, मीनाक्षी आर्य, बबीता भारती सहित कई विभागों के विद्यार्थी, प्राध्यापक और कर्मचारी मौजूद रहे।

Check Also

बिनसर वनाग्नि कांड की बरसी पर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि, परिजनों को स्थाई नौकरी और वनाग्नि नियंत्रण के लिए ठोस नीति बनाने की उठी मांग

​अल्मोड़ा: बिनसर वन्य जीव विहार वनाग्नि कांड की बरसी पर क्षेत्र में विभिन्न संगठनों और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *