Breaking News
Big news
Big news logo

अल्मोड़ा-(बड़ी खबर):: गांजा तस्करी में लिप्त तीन तस्करों पर लगा गैंगस्टर, संपत्ति होगी जब्त

अल्मोड़ा। नशा माफियाओं व तस्करों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है। एसएसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश पर भतरौंजखान थाने में तीन गांजा तस्करों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

इसी साल एक फरवरी को आरोपित जीवन आर्या उर्फ जग्गू व रोहित कुमार के कब्जे से 42.515 किलो गांजा बरामद किया गया था। जिसमें फरार आरोपित भूपेश कुमार को चार मार्च को गिरफ्तार किया गया था। तीनों तस्कर मिलकर थाना भतरौजखान क्षेत्र व अन्य जनपदों में एक गैंग बनाकर अवैध गांजे की तस्करी कर युवा पीढ़ी को नशे की ओर धकेल कर आर्थिक एवं मानसिक क्षति पहुंचा रहे थे।

पुलिस ने बताया कि आरोपित जीवन आर्या उर्फ जग्गू गैंग लीडर के रुप में कार्य कर रहा था। उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में दो तथा गैंगस्टर एक्ट में एक मुकदमा दर्ज है। जबकि भूपेश आर्या के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में दो एवं आबकारी एक्ट में एक मुकदमा दर्ज है। रोहित कुमार के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में एक मुकदमा दर्ज है।

पुलिस तीनों तस्करों की सम्पत्ति की जांच कर रही है। नशे से अर्जित संपत्ति पाई जाने पर जब्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

पर्यटन सीजन सिर पर और काम अधूरा! डीएम ने क्वारब में डेंजर जोन और बाईपास का किया निरीक्षण, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने बुधवार को पर्यटन सीजन की आहट के बीच अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *