Breaking News
Oplus_131072

अल्मोड़ा-(बड़ी खबर):: अन्तर्राज्यीय ज्वैलरी चोर गैंग की एक और शातिर महिला गिरफ्तार, पुलिस ने पांच हजार का ईनाम किया था घोषित

अल्मोड़ा। पुलिस ने अन्तर्राज्यीय ज्वैलरी चोर गैंग की एक आरोपित महिला को गिरफ्तार किया है। वांछित महिला अभियुक्ता पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से फरार चल रही थी।

चार अक्टूबर 2023 को भतरौजखान निवासी राजेश चौधरी ने की ज्वैलरी की दुकान से चोरों ने ज्वैलरी पर हाथ साफ कर लिया था। 13 अक्टूबर को पीड़ित ने थाने में तहरीर सौंपी थी। पुलिस ने 27 नवंबर 2024 को इस मामले में संलिप्त दो महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

वांछित अभियुक्ता ममता की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से गैर जमानती वारंट लिया गया था और एसएसपी देवेंद्र पींचा ने फरार महिला पर पांच हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था।पुलिस ने अथक प्रयासों से अभियुक्ता ममता को मंगलवार की सुबह मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि महिला अभियुक्ता ममता पत्नी धर्मेन्द्र निवासी ग्राम रूंध इकराम थाना चिकसाना भरतपुर, राजस्थान पूर्व में भी ज्वैलरी शॉपों में चोरी के मामलों में रेवाड़ी हरियाणा, कुरूक्षेत्र व हमीरपुर हिमाचल से जेल जा चुकी है।

Check Also

पर्यटन सीजन सिर पर और काम अधूरा! डीएम ने क्वारब में डेंजर जोन और बाईपास का किया निरीक्षण, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने बुधवार को पर्यटन सीजन की आहट के बीच अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *