Breaking News

अल्मोड़ा में अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

अल्मोड़ा: नगर क्षेत्र में एक अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। स्थानीय जनप्रतिनिधि और कुछ अन्य लोग अधेड़ को अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामला शनिवार रात का है। नगर के लक्ष्मेश्वर स्थित खुटकुनी भैरव मंदिर के पास सड़क में एक अधेड़ अचेतावस्था ने पड़ा मिला। सूचना पर पार्षद अमित शाह मोनू और पार्षद अर्जुन बिष्ट समेत अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंचे। तत्काल 108 आपातकालीन सेवा के माध्यम से अधेड़ को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची। मृतक की पहचान वीरेंद्र निवासी धार की तूनी के रूप में हुई। बाद में मृतक के स्वजन भी अस्पताल पहुंचे। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने बताया कि रविवार को पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

अधेड़ की सिर व चेहरे में गम्भीर चोटें आई थी। जिससे काफी रक्तश्राव भी हो रहा था। अधेड़ की मौत कैसे हुई, फिलहाल इसकी स्पष्ट वजह मालूम नहीं चल पाई है। लोगों के बीच मामले को लेकर अलग-अलग चर्चाएं है। कोई वाहन की टक्कर लगने से तो कोई गिरकर चोटिल होने से अधेड़ की मौत होना बता रहे है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह मालूम चल पाएगी। रात में ही पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस इस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

 

 

Check Also

Big breaking: चलती बाइक से टकराकर फंसा तेंदुआ, चालक ने दुकान में घुसकर बचाई जान

भीमताल: भीमताल के खुटानी में मंगलवार की रात सड़क पार करते समय एक तेंदुआ बाइक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *