Breaking News

विश्वशांति का संदेश लेकर अल्मोड़ा पहुंची मां जगदीशिला डोलीयात्रा

अल्मोड़ा। अपने विभिन्न पड़ाओं को पार करते हुए बाबा विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली यात्रा रविवार को नगर क्षेत्र में पहुंची। इस दौरान धारानौला, आफिसर्स कॉलोनी, दुगालखोला, करबला में यात्रा का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। पुष्प एवं अक्षत वर्षा कर अभिनंदन किया गया।

बाबा विश्वनाथ जगदीशिला डोली यात्रा अपने 26 वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है। रविवार को डोल आश्रम, कनरा लमगड़ा से यात्रा जिला मुख्यालय पहुंची। यात्रा के संयोजक मनोज सनवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, शोभा जोशी व अन्य लोगों ने यात्रा का स्वागत किया।

यात्रा के संयोजक व पूर्व कैबिनेट मंत्री, मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य विश्व में शांति कायम करना है। साथ ही पर्वतीय राज्य की तरक्की, खुशहाली, आपदा से मुक्ति दिला तीर्थाटन को बढ़ावा देना तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागस्क करना है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश पाकिस्तान जिस तरह से अशांति पैदा कर रहा है, विश्व के नक्शे से पाकिस्तान का नामोनिशान मिट जाने की प्रार्थना यात्रा के दौरान देवालयों में की जा रही है।

स्वागत करने वालों में प्रकाश रावत, मनोज भंडारी, प्रताप सत्याल, भीम ऐठानी, हेम जोशी, शेखर लखचौरा, केवल सती, धीरेंद्र पाठक, संजय जोशी, राहुल जोशी, मनोज बिष्ट, गीता मेहरा, मीना भैसोड़ा, कविंद्र पाण्डेय, मनोज बिष्ट, अश्वनी नेगी, हरीश, संजय दुर्गापाल, हीरा कनवाल, अशोक, हरीश रावत, दीपक भंडारी, रविन्द्र बिष्ट समेत कई लोग शामिल रहे।

 

Check Also

बड़ी खबर: उत्तराखंड पुलिस की वर्दी में जंतर-मंतर पहुंचे व्यक्ति का वीडियो वायरल, पुलिस मुख्यालय ने शुरू की जांच

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे एक धरना-प्रदर्शन के दौरान उत्तराखंड पुलिस की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *