Breaking News
Oplus_131072

सीडीओ दिवेश शाशनी की पहल, महिला सहकारिता के सदस्यों व कृषकों को मिलेगा प्रशिक्षण

अल्मोड़ा। ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना, हिमोत्थान (रीप) के तहत जिला परियोजना प्रबंधक इकाई द्वारा समावेशी संकुल विकास एवं ग्रामीण उद्यम विकास से जुड़े विविध कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया जा रहा है। सीडीओ दिवेश शाशनी की पहल पर क्लाइमेट स्मार्ट एग्रीकल्चर एवं चारा-साइलेज विषय पर महिला सहकारिता के सदस्यों व कृषकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

सीडीओ की दूरदर्शी सोच एवं सशक्त नेतृत्व में महिला स्वायत्त सहकारिताओं से जुड़े प्रगतिशील कृषकों के लिए आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 में कई प्रासंगिक विषयों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाने की दिशा में ठोस पहल की गई है। बदलते जलवायु परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए इन प्रशिक्षणों के माध्यम से कृषकों को आधुनिक, पर्यावरण अनुकूल एवं लाभकारी कृषि विधियों से सशक्त किया जाएगा।

इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए सीडीओ की अध्यक्षता में विकास भवन में बैठक आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ अधिकारियों एवं तकनीकी कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही।

सीडीओ ने अधिकारियों को प्रशिक्षण कार्यक्रमों की रुपरेखा शीघ्र तैयार करने तथा तथा क्षेत्रीय आवश्यकताओं के अनुरूप इन्हें क्रियान्वित किए जाने के निर्देश दिए गए। बैठक में कई अधिकारी मौजूद रहे।

Check Also

news logo

ताकुला और धौलादेवी ब्लॉक के 10 विद्यार्थियों को मिलेगी मंजुल स्मृति छात्र​वृत्ति, इस दिन होगा कार्यक्रम

  अल्मोड़ा: मंजुल स्मृति छात्रवृत्ति आयोजन समिति द्वारा इस बार नगर स्थित राजा आनंद सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *