Breaking News
Oplus_131072

पेटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभा और कहानी लेखन में जागृति ने मारी बाजी

अल्मोड़ा। जिला गंगा सुरक्षा समिति एवं ग्रीन हिल्स ट्रस्ट द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में रामजे इंटर कॉलेज के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मौलिकता पर आधारित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

सब जूनियर वर्ग कक्षा 5 से 8 वीं तक के विद्यार्थियों के लिए ‘प्रदूषण मुक्त पृथ्वी’ विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता रही। जिसमें नगर के 24 विद्यालयों के 90 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया| सीनियर वर्ग कक्षा 9 से कक्षा 12 वीं तक के विद्यार्थियों के लिए हिंदी भाषा में स्पॉट कहानी लेखन प्रतियोगिता आयोजित हुई। कहानी लेखन में 8 विद्यालयों से 24 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

सब जूनियर वर्ग की पेंटिंग प्रतियोगिता में शारदा पब्लिक स्कूल की प्रतिभा प्रथम, ग्रीन फील्ड पुब्लिक स्कूल के भोला शर्मा द्वितीय एवं जीजीआईसी विद्यालय की सिद्धि टम्टा तृतीय रहे। सीनियर वर्ग की कहानी लेखन प्रतियोगिता में बीरशिबा विद्यालय की जागृति जोशी प्रथम, सौम्या डालाकोटी द्वितीय एवं ह्ताक्षी नायक तृतीय रहे।

मुख्य अतिथि महिला उद्यमिता विकास परिषद् की उपाध्यक्ष गंगा बिष्ट द्वारा विजयी रहे बच्चों को बधाई देते हुए समस्त प्रतिभागियों को इस प्रकार के जन जागरूकता के कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने के लिए सराहा गया।

अति विशिष्ट अतिथि महापौर अजय वर्मा ने ग्रीन हिल्स ट्रस्ट द्वारा पर्यावरण के प्रति चेतना बढाने के लिए समय समय पर आयोजित किये जा रहे कार्यक्रमों की सराहना की।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि से रूप में डॉ. जीएस रावत, गिरीश मल्होत्रा, रामजे इंटर कॉलेज के प्रधानाध्यापक साज सिंह, जिला परियोजना अधिकारी रंजीता वर्मा, दीपक जोशी ने शिरकत की।

इस दौरान डॉ जेसी दुर्गापाल, डॉ ममता पन्त, डॉ यामिनी कांडपाल, डॉ दीपा गुप्ता, डॉ नीरज पन्त, डॉ धारा बल्लभ पांडे, कमलेश, रुचिर पन्त आदि मौजूद रहे। संचालन संस्था सचिव डॉ वसुधा पंत ने किया।

Check Also

द्वाराहाट में केंद्रीय विद्यालय के लिए आमरण अनशन जारी, आक्रोशित जनता ने घेरी तहसील

द्वाराहाट (अल्मोड़ा): द्वाराहाट में स्वीकृत केन्द्रीय विद्यालय को इसी सत्र से संचालित किए जाने की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *