Breaking News
Oplus_131072

सोमेश्वर में पूर्व सीएम हरीश रावत ने निकाली पदयात्रा, बोले- BJP सरकार में भ्रष्टाचार बन गया शिष्टाचार

अल्मोड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के कद्दावर नेता हरीश रावत ने सोमवार को सोमेश्वर विस क्षेत्र में तिरंगा जय हिंद यात्रा में भाग लिया। उन्होंने गुरुड़ा के सरस्वती शिशु मंदिर से जय हिन्द पदयात्रा का शुभारंभ किया। पदयात्रा चनौदा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक तथा बाजार क्षेत्र में निकाली गई।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और अन्य कांग्रेस नेताओं ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक में पुष्पांजलि अर्पित कर वीर शहीदों और दिवंगत स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों महिपाल सिंह भाकुनी, महेंद्र सिंह बोरा, मदन सिंह राना और शिव सिंह राना को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया।

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस जय हिंद तिरंगा यात्रा के माध्यम से देश को जोड़ने का काम कर रही है। लोकतंत्र में मजबूत विपक्ष होना आवश्यक है। ताकि जनता की आवाज को उठाया जा सके इसलिए कांग्रेस विपक्ष धर्म को निभा रही है। लेकिन वर्तमान सरकार में महिलाओं पर अत्याचार, बेरोजगारों और दलितों पर अत्याचार हो रहा है। भ्रष्टाचार शिष्टाचार बन गया है और देश तथा प्रदेश में झूठ, लूट और फूट की राजनीति चल रही है, जो लोकतंत्र के लिए घातक है।

यात्रा में पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, विधायक मनोज तिवारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष दिनेश नेगी, युवा कांग्रेस विस अध्यक्ष भुवन दोसाद, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री एड. कृष्ण सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Check Also

उत्तराखंड की राजनीति में बढ़ा युवा चेहरे का कद, कुंदन लटवाल बने दर्जाधारी राज्यमंत्री, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

अल्मोड़ा: प्रदेश की धामी सरकार ने संगठन में लंबे समय से सक्रिय और ऊर्जावान युवा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *