Breaking News
Oplus_131072

उपलब्धियों से भरा है मोदी सरकार का 11 साल का कार्यकाल: रौतेला

अल्मोड़ा। केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने के मौके पर शनिवार को भाजपा ग्रामीण मंडल द्वारा ग्यारह साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य व पूर्व जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा रवि रौतेला ने शिरकत की।

गोलनाक​रड़िया में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विस उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष महिपाल बिष्ट, पूर्व ब्लाक प्रमुख सूरज सिराड़ी, मीडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट, स्वास्थ्य मंत्री प्रतिनिधि जगदीश नगरकोटी ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

मुख्य वक्ता रवि रौतेला ने मोदी सरकार की 11 सालों की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया, तीन तलाक पर रोक लगाई। नागरिकता संशोधन कानून लागू किया और महिला आरक्षण विधेयक को पारित किया। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश की धामी सरकार भी राज्य में विकास के नये आयाम स्थापित कर रही है।

पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में संगठन को और अ​धिक मजबूती प्रदान करने के लिए कार्य करने का आह्वान किया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो कुंदन लटवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अब विकास और शौर्य का इतिहास रच रहा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष नवीन बिष्ट ने कहा कि पिछले 11 सालों के कार्यकाल में मोदी सरकार ने गरीब कल्याण की कई योजनाएं लागू की। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत अब दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था बन चुका है।

यहां मंडल उपाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रेम लटवाल, दीपक अधिकारी, हंसी मेहरा, रोहित मेर, जीवन मलवाल, हिमांशु अधिकारी, शंकर लटवाल, राहुल बिष्ट, भानु अधिकारी, राजेंद्र प्रसाद, ललित लटवाल, देवेंद्र बिष्ट, रविंद्र खोलिया, दीपा राणा, किरन लटवाल, कमल बिष्ट सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

सोनम वांगचुक ने केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में आधी रात को तोड़ा अनशन, लोगों से की यह अपील

नई दिल्ली: सीजेपी प्रोटेस्ट के बीच एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने अपना अनशन तोड़ दिया है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *