Breaking News
Oplus_131072

मोदी सरकार के 11 साल सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित: शर्मा

अल्मोड़ा। विकसित भारत का अमृतकाल 11 साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत भाजपा द्वारा विकासखंड हवालबाग के सभागार में मंडल स्तर की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संजय बिष्ट और संचालन महामंत्री सुंदर मटियानी व मनीष बिष्ट ने संयुक्त रूप से किया।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रतिभाग किया। मुख्य वक्ता कैलाश शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार के 11 साल सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित रहे है। इन सालों में लोगों को आयुष्मान योजना के माध्यम से निशुल्क इलाज, उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन, पीएम आवास योजना से लाखों गरीबों को घर, जल जीवन मिशन के माध्यम से हर घर जल, आत्मनिर्भर भारत अभियान, किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि जैसी उपलब्धियां सरकार की रही।

जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में अग्रसर है। मीडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले 11 सालों में ऐतिहासिक कार्य किए हैं।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष आनंद डंगवाल, सुरेन्द्र मेहता, रेखा आर्या, बालम मेहता, दीपक अधिकारी, गोविन्द बिष्ट, किशन बिष्ट, राम सिंह रावत, सुनील नेगी, केवल मस्यूनी, श्याम मेहता, चन्दन रावत, कुन्दन कुमार बिष्ट, विनोद कनवाल, गोकुल कनवाल, भगवान बिष्ट, मुकेश लटवाल, नवीन आर्या, दिनेश जोशी, बहादुर सिंह नन्दन बिष्ट आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

Dushkarm

कलयुगी पिता पर अपनी ही बेटी के साथ अश्लील हरकतें करने का आरोप, विरोध करने पर मां को पीटा

हरिद्वार (HARIDWAR) के बहादराबाद में एक कलयुगी पिता पर अपनी ही बेटी के साथ आपत्तिजनक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *