Breaking News
Death
Death, प्रतीकात्मक फोटो

अल्मोड़ा-(बड़ी खबर):: रिटायर्ड ANM की संदिग्धावस्था में मौत, जांच में जुटी पुलिस

अल्मोड़ा। स्वास्थ्य विभाग से एएनएम के पद से रिटायर्ड के महिला की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। पुलिस ने पंचायतनाम व पोस्टमार्टम की कार्यवाही के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हवालबाग ब्लाक के डोबा गांव निवासी गोदावरी देवी (67) पत्नी स्व. रणधीर सिंह घर में अकेले रहती थी। महिला के तीन बेटे व एक बेटी है। शनिवार देर रात महिला ने अपने बेटे को तबीयत खराब होने की जानकारी दी। जिसके बाद अल्मोड़ा से उसका बेटा गांव पहुंचा। बेटे ने कमरे में जाकर देखा तो महिला बेसुध अवस्था में पड़ी मिली। आनन फानन में महिला को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पीआई मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची। रात का समय होने के चलते पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया था। रविवार को पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही होने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

बताया जा रहा है कि मृतका स्वास्थ्य विभाग में एएनएम के पद से रिटायर्ड थी। लंबे समय से उसका व उसके बेटों के बीच जमीन को लेकर आपसी विवाद चल रहा था। इधर कुछ दिन पहले भी मां बेटों का झगड़ा भी हुआ था तब भी मामला पुलिस तक पहुंचा था।

पुलिस ने बताया कि मौत कैसे हुई, इसकी स्पष्ट वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मालूम चल पायेगी। मामला संदिग्ध होने के चलते फारेंसिंक टीम ने घटनास्थल पर जाकर जरूरी साक्ष्य भी जुटाए। फिलहाल इस मामले में पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच में जुटी है।

Check Also

बिनसर वनाग्नि कांड की बरसी पर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि, परिजनों को स्थाई नौकरी और वनाग्नि नियंत्रण के लिए ठोस नीति बनाने की उठी मांग

​अल्मोड़ा: बिनसर वन्य जीव विहार वनाग्नि कांड की बरसी पर क्षेत्र में विभिन्न संगठनों और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *