Breaking News
Oplus_131072

सुरेश बने डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के कुमाउं मंडल अध्यक्ष, दीपक महामंत्री चुने गए

अल्मोड़ा। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का द्वादश महाधिवेशन गत दिनों देहरादून में संपन्न हो गया है। इस दौरान नई प्रांतीय कार्यकारणी का चुनाव हुआ। साथ ही दोनों मंडलों कुमाउं व गढ़वाल का चुनाव हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। जबकि अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य सचिव आनंदवर्धन मौजूद रहे।

नवनिर्वाचित मण्डल कार्यकारणी में इं. सुरेश सिंह डंगवाल मण्डल अध्यक्ष (कुमाऊं क्षेत्र) चुने गए। ज​बकि इं. दीपक सिंह मटियाली ने महामंत्री के पद पर जीत दर्ज की है। अध्यक्ष डंगवाल ने अपने प्रतिद्वंद्वी इं. पंकज मेहरा को 104 वोटों के भारी मतों के अंतर से हराया और महामंत्री मटियाली ने अपने प्रतिद्वंद्वी इं. यशपाल सिंह को 112 वोटों के अंतर से मात दी।

इसके अलावा मंडल उपाध्यक्ष पर इं. सुनील कुमार निर्विरोध चुने गए। अधिवेशन में प्रदेश भर से आए हुए समस्त इंजीनियरिंग विभागों के इंजीनियर्स ने प्रतिभाग किया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों इं. सुरेश सिंह डंगवाल और इं. दीपक सिंह मटियाली ने कहा कि जिन उम्मीदों के साथ सदस्यों ने उन्हें विजयी बनाया है वह उन पर खतरा उतरने का प्रयास करेंगे। संगठन व कार्मिक हित की लड़ाई में सभी को साथ लेकर काम किया जाएगा। लंबित मांगों को लेकर प्रांतीय कार्यकारणी के साथ समन्वयक बनाकर सरकार व शासन पर दबाव बनाने का काम किया जाएगा। उन्होंने चुनाव में प्रतिभाग करने वाले सभी सदस्यों का आभार जताया है।

Check Also

हवालबाग विकासखंड में हुई प्रधान संगठन की बैठक, मानदेय वृद्धि और भुगतान व्यवस्था के मुद्दे प्रमुखता से उठे

अल्मोड़ा: हवालबाग विकासखंड सभागार में बुधवार को आयोजित प्रधान संगठन की बैठक में ग्राम प्रधानों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *