Breaking News

पंचायत चुनाव 2025: भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल समेत 96 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन, कल आखिरी दिन

अल्मोड़ा। जिले में पंचायत चुनाव की बयार चल पड़ी है। जिला पंचायत चुनाव को लेकर प्रत्याशियों से लेकर समर्थकों तक में खासा उत्साह दिख रहा है। नामांकन के तीसरे दिन शुक्रवार को भी नामांकन पत्रों की खूब बिक्री हुई। वहीं काफी लोगों की ओर से नामांकन दाखिल कराए गए हैं। धारानौला स्थित जिपं कार्यालय परिसर में नामांकन दाखिल करने के दौरान प्रत्याशियों और उनके समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा।

अल्मोड़ा में जिला पंचायत सदस्य की 45 सीटों पर चुनाव होना है। पिछले तीन दिन में 143 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर चुनावी ताल ठोक दी है। रिटर्निंग ऑफिसर अजय कुमार ने बताया शुक्रवार को तीसरे दिन जिपं सदस्य पद के लिए 96 लोगों ने नामांकन कराए। जिसमें 39 महिला व 57 पुरुष उम्मीदवारों ने पर्चा भरा। और 57 नामांकन पत्रों की ब्रिकी हुई। इससे पहले तीन जुलाई को 44 तथा दो जुलाई को तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया। सुबह से ही जिपं कार्यालय परिसर में उम्मीदवार और उनके समर्थक जमा होने लगे थे। दिन चढ़ने से नामांकन के निर्धारित समय तक यहां खूब भीड़ रही। भाजपा और कांग्रेस ने जिपं सदस्य पद पर अपने समर्थकों को जीत दिलाने के लिए पूरी ताकत लगा रखी है।

शनिवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी होगी। नाम वापसी के निर्धारित समय बाद 45 सीट पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की संख्या पता चलेगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कराया नामांकन

अल्मोड़ा। भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल कराया। वह एक बार फिर सकनियाकोट से चुनावी मैदान में है। नयाल 2019 में सकनियाकोट से जिपं सदस्य चुने गए थे। तब भाजपा ने उन्हें जिपं अध्यक्ष चुनाव लड़ाया था। समीकरण भाजपा के पक्ष में थे, लेकिन चुनाव चुनाव के दिन कांग्रेस ने खेल पलट दिया। उस चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार उमा बिष्ट जिपं अध्यक्ष निर्वाचित हुई थी।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल की बहू सुनीता कुंजवाल भी इस बार खॉकर सीट से कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी हैं। जबकि कई पूर्व जिपं सदस्यों ने भी दोबारा चुनाव मैदान में ताल ठोकी है। भाजपा कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के साथ ही कई निर्दलीय प्रत्याशी भी नामांकन करा चुके हैं।

Check Also

बड़ी खबर: बागेश्वर में जिला सहकारी बैंक गठन का रास्ता साफ, विभाजन रिपोर्ट को मिली मंजूरी

​अल्मोड़ा: जिला सहकारी बैंक की विशेष सामान्य निकाय की बैठक में एक बड़ा निर्णय लिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *