Breaking News
Oplus_131072

Almora:: फार्मा कंपनी में निवेश के नाम पर लोगों से डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी, पुलिस ने ठग को किया अरेस्ट

अल्मोड़ा। फार्मा कंपनी में निवेश कर अधिक लाभ कमाने का लालच देकर लोगों से ठगी करने वाले एक जालसाज को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित ने आठ लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाया था। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।

27 अक्टूबर 2024 को पंकज प्रकाश नाम के एक व्यक्ति ने थाना भतरौंजखान में जुगड़गांव टिहरी जिला निवासी विपिन चमोली के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत की थी। आरोप था कि विपिन चमोली द्वारा साल 2021 में एक फार्मा कंपनी में निवेश कर अधिक लाभ कमाने का लालच देकर उससे करीब 88 लाख रुपये लिए थे। जिसमें से कुछ रकम वापस कर दी थी और 29 लाख की धनराशि हड़प लिए हैं।

 

 

पुलिस ने शिकायत पर थाना भतरौजखान में एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस की विवेचना में सामने आया कि आरोपित द्वारा शिकायतकर्ता प्रकाश से 88 लाख व अन्य सात लोगों से करीब 97 लाख रुपये कुल 1.85 करोड़ रुपये निवेश के नाम पर ठगे थे।

 

पुलिस ने बताया कि आरोपित अपनी पहचान और निवास बार-बार बदल रहा था। सर्विलांस सेल की सहायता से गत शनिवार को आरोपित को लाजपत नगर दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

 

Check Also

बिनसर वनाग्नि कांड की बरसी पर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि, परिजनों को स्थाई नौकरी और वनाग्नि नियंत्रण के लिए ठोस नीति बनाने की उठी मांग

​अल्मोड़ा: बिनसर वन्य जीव विहार वनाग्नि कांड की बरसी पर क्षेत्र में विभिन्न संगठनों और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *