Breaking News
Oplus_131072

वरिष्ठ पत्रकार रमेश जोशी को भ्रातृ शोक, पत्रकारों और राज्य आंदोलनकारियों ने जताया शोक

अल्मोड़ा। उत्तराखंड प्रेस क्लब अल्मोड़ा के सचिव वरिष्ठ पत्रकार रमेश जोशी के कनिष्ठ भ्राता राज्य आंदोलनकारी पूरन चंद्र जोशी का गत गुरुवार रात आकस्मिक निधन हो गया हैं। वह 52 वर्ष के थें।

शुक्रवार यानी आज उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान दन्या से स्थानीय रामेश्वर घाट के लिए निकलेगी। वें अपनी वृद्ध माता, दो भाइयों व चार बहनों समेत भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके पिता व एक भाई की पूर्व में मृत्यु हो चुकी हैं। पूरन अविवाहित थे। उनके सबसे बड़े भाई डीएन जोशी शिक्षा विभाग में शिक्षक पद से सेवानिवृत्त हैं। दूसरे बड़े भाई रमेश जोशी वर्तमान में अल्मोड़ा से नवोदय टाइम्स अखबार से जुड़े हैं।

उनके निधन पर उत्तराखंड प्रेस क्लब अल्मोड़ा के पदाधिकारियों, सदस्यों समेत जिलेभर के पत्रकारों और राज्य आन्दोलनकारियों ने गहरा शोक जताया है। ईश्वर से शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

 

Check Also

बिनसर वनाग्नि कांड की बरसी पर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि, परिजनों को स्थाई नौकरी और वनाग्नि नियंत्रण के लिए ठोस नीति बनाने की उठी मांग

​अल्मोड़ा: बिनसर वन्य जीव विहार वनाग्नि कांड की बरसी पर क्षेत्र में विभिन्न संगठनों और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *