Breaking News
Oplus_131072

अल्मोड़ा में यहां संदिग्ध परिस्थितियों में मिला सड़ा-गला शव, सनसनी

अल्मोड़ा। जिले में रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव सड़-गल चुका है और सिर पूरी तरह कंकाल बन चुका है। शव कब्जे में लेकर पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

मामला जागेश्वर के कोटुली का है। जागेश्वर धाम को जाने वाली सड़क से करीब सौ मीटर की दूरी पर संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे है। शव करीब 10 से 15 दिन पुराना और उसकी उम्र करीब 30 से 40 वर्ष के बीच होना बताया जा रहा है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जागेश्वर मंदिर व आरतोला के बीच ग्राम पंचायत कोटुली में गधेरे के पास रविवार दोपहर जानवरों को चराने जंगल गए ग्रामीणों ने गधेरे के पास एक शव पड़ा देखा। सचूना पर जागेश्वर चौकी पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची। फारेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने बताया कि शव सड़-गल चुका है और उसमें कीड़े पड़ चुके है। गले से ऊपर का हिस्सा पूरी तरह कंकाल बन चुका है, जिससे शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

चौकी प्रभारी जागेश्वर भगवान गिरी ने बताया कि यह मामला हत्या का है या आत्महत्या का फिलहाल इसमें कुछ भी कहना संभव नहीं है। आशंका है कि कहीं और हत्या कर शव यहां पर फेंक दिया गया हो। इस बीच क्षेत्र में किसी व्यक्ति की मिसिंग की कोई सूचना भी पुलिस के पास नहीं है। मृतक के पैरों में जुराब तो है लेकिन जूते व चप्पल नहीं मिले। शव को अगले 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

 

 

Check Also

अल्मोड़ा अर्बन बैंक की 71 वीं शाखा का रुद्रप्रयाग में शुभारंभ, उद्धाटन के पहले दिन 100 से अधिक खाते खोले गए

-नई शाखा में सीबीएस, आरटीजीएस, एनईएफटी, आईएमपीएस और मोबाइल बैंकिंग जैसी सुविधाएं रहेंगी उपलब्ध   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *