Breaking News
Oplus_131072

शिक्षा मौलिक अधिकार, छीन नहीं सकती सरकार, अभिभावकों ने दी आंदोलन की चेतावनी

अल्मोड़ा। विकासखंड भैंसियाछाना के ब्लॉक मुख्यालय स्थित राइंका धौलछीना को क्लस्टर विद्यालय में समायोजित किए जाने के फैसले पर अभिभावकों तथा ग्रामीणों ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। अभिभावकों ने खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से मुख्य शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन प्रेषित कर फैसला वापस लेने की मांग की है। ऐसा न होने पर ग्रामीणों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

राइंका धौलछीना को क्लस्टर विद्यालय योजना के तहत पीएमश्री राइंका नौगांव में समायोजित किए जाने की कवायद का अभिभावकों तथा जनप्रतिनिधियों ने कड़ा विरोध किया है। तथा इसे छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया है।

मंगलवार को विद्यालय में स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा अभिभावकों की बैठक आयोजित की गई। कहा की क्लस्टर विद्यालय ब्लॉक मुख्यालय से 15 किलोमीटर की दूरी पर है। प्रतिदिन 30 किलोमीटर आना जाना बच्चों के लिए संभव नहीं है। धौलछीना विद्यालय आने के लिए ही दूर दराज के गांव से बच्चे पांच से छह किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचते हैं उसके बाद वाहन से क्लस्टर विद्यालय तक पहुंचना संभव नहीं है।

वक्ताओं ने कहा कि राइंका धौलछीना में 210 छात्र छात्राएं अध्यनरत हैं तथा यहां पर शिक्षक तथा सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं। चेतावनी दी विभाग ने अगर जबरन विद्यालय को अन्यत्र स्थानांतरित करने का प्रयास किया तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

बैठक में दियारी, कांचुला, बबुरिया नायल, पल्यूं, उंटिया, खांकरी, रूपीकूडा, कसाणबैंड समेत करीब एक दर्जन गांव के ग्रामीणों ने भाग लिया। बैठक के बाद सभी अभिभावक बीईओ कार्यालय पहुंचे तथा विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बीईओ के माध्यम से सीईओ को ज्ञापन भेजा।

जिसमें पीटीए अध्यक्ष प्रताप सिंह जीना, व्यापार मंडल अध्यक्ष दरवान सिंह रावत, निवर्तमान अध्यक्ष प्रधान संगठन चंद्र सिंह मेहरा, पूर्व ग्राम प्रधान दीवान सिंह मेहता, दीवान सिंह बिष्ट, भारत जोशी, राजेंद्र नेगी, राजू बोरा, हेमंत मेहरा, ठाकुर सिंह, विक्रम बोरा, धीरज भट्ट समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Check Also

अल्मोड़ा: केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा को प्राथमिक शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन, TET अनिवार्यता समाप्त करने व OPS बहाली की मांग

​अल्मोड़ा: उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला अध्यक्ष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *