Breaking News
Oplus_131072

कांग्रेस ने सल्ट में जिपं सदस्य की तीन सीटों पर अधिकृत किए प्रत्याशी, दो सीटों को किया स्वतंत्र

अल्मोड़ा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान की तारीख नजदीक आते ही चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है। जिला पंचायत की अधिक से अधिक सीटों पर पार्टी अधिकृत प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस ने ऐड़ी चोटी का जोर लगाया है। सल्ट विकासखंड में दूसरे चरण में यानि 28 जुलाई को मतदान होना है। मतदान से दो सप्ताह पहले कांग्रेस ने यहां पांच सीटों में से तीन पर पार्टी समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा की हैं जबकि दो सीटों को स्वतंत्र छोड़ा है।

 

कांग्रेस के जिला प्रभारी धीरेंद्र प्रताप विकासखंड मुख्यालय मरचूला पहुंचे। जहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और जिपं के दावेदारों के साथ बैठक कर रायशुमारी की। जिसमें तीन सीटों पर सहमति बन पाई। जिला प्रभारी धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि स पनुवाद्योखन सीट से प्रहलाद सिंह, नैकणा सीट से पुष्पा देवी एवं घचकोट सीट से पूजा बोरा कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी होंगे। वही, उजराड़ और अजोली तल्ली सीट में कांग्रेस के दो-दो प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। जिसके चलते इन सीटों पर सहमति नहीं बन पाई। पार्टी ने दोनों ही सीटों को स्वतंत्र छोड़ दिया है।

इस मौके पर धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि कांग्रेस अल्मोड़ा व रानीखेत सांगठनिक जिलों के साथ ही पूरे प्रदेश में मजबूती से पंचायत चुनाव लड़ रही है। भाजपा के कुशासन, भ्रष्टाचार, महंगाई व अवरूद्ध हो चुके विकास के मुद्दों को लेकर कांग्रेस जनता के बीच जा रही है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस पंचायत चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

 

बैठक में पूर्व जिपं सदस्य नारायण सिंह रावत, मनीष सुंदरलाल, शंभू सिंह रावत सहित कई कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Check Also

अल्मोड़ा अर्बन बैंक की 71 वीं शाखा का रुद्रप्रयाग में शुभारंभ, उद्धाटन के पहले दिन 100 से अधिक खाते खोले गए

-नई शाखा में सीबीएस, आरटीजीएस, एनईएफटी, आईएमपीएस और मोबाइल बैंकिंग जैसी सुविधाएं रहेंगी उपलब्ध   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *