Breaking News
Oplus_131072

Almora:: पैरा एथलीट गरिमा जोशी ने भाला फेंक में जीता रजत पदक, अब एशियाई खेलों में पदक जीतने का लक्ष्य

अल्मोड़ा। द्वाराहाट के छत्तगुल्ला गांव निवासी पैरा एथलीट गरिमा जोशी ने 7 वीं इंडिया ओपन पैरा एथलेटिक्स इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2025 में जैवलिन थ्रो में दमदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया।

 

यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता बेंगलुरु के कांतिरावा स्टेडियम में 11-12 जुलाई को आयोजित हुई। स्पर्धा में ओडिशा की सुचित्रा परिदा ने स्वर्ण पदक और उत्तर प्रदेश की फातिमा खातून ने कांस्य पदक जीता।

 

पदक जीतने के बाद गरिमा ने कहा कि वें प्रदर्शन में लगातार सुधार कर रही है। उनका पूरा फोकस अब 2026 एशियाई खेलों में देश के लिए पदक जीतने पर है। इसके लिए वह पूरी तरह से समर्पित है।

 

खेल प्रेमियों ने कहा कि गरिमा जोशी का यह सफर न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि भारत के पैरा एथलीटों की बढ़ती ताकत का प्रतीक भी है।

 

Check Also

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला के पिता के निधन पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जताया शोक

अल्मोड़ा: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वर्तमान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला के पिता एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *