कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने ताकुला में की चुनावी जनसभा कहा, भाजपा ने अपने वादो और नारो को यर्थाथ में बदला
अल्मोड़ा। मतदान की तारीख नजदीक आते ही गांव चुनावी रंग से सराबोर हो गए है। कैबिनेट मंत्री व सोमेश्वर विस क्षेत्र से विधायक रेखा आर्या ने क्षेत्र में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों का प्रचार शुरू कर दिया है।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने ताकुला के सुनोली सीट से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी चंपा देवी के समर्थन में जनसभा एवं चुनाव प्रचार किया। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की डबल इंजन की सरकार में आम लोगों को रसोई गैस, राशन, मकान, किसान सम्मान निधि जैसी आधारभूत सुविधाएं मिली हैं। अगर क्षेत्र की जनता जिपं चुनाव में डबल इंजन सरकार में एक और इंजन जोड़ देती है तो विकास की गति और तेज होगी।
मंत्री ने कहा कि भाजपा ने देशभर में विकासवादी राजनीति की नींव रखी है और भाजपा सरकारों ने चुनाव के दौरान जो वादे और नारे दिए उन्हें यथार्थ में भी बदला। रेखा आर्या ने महिलाओं के सशक्तिकरण को भाजपा के सबसे प्रमुख लक्ष्यों में से बताते हुए महिला मतदाताओं से पार्टी समर्थित उम्मीदवारों को वोट देकर जिताने की अपील की।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जगदीश डंगवाल, मंडल महामंत्री भूधर भाकुनी, वीरेंद्र सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविंद चौहान, प्रताप सिंह, भूपाल रावत, बालम सुयाल, संदीप भीम, प्रदीप नगरकोटी, मदन बिष्ट, सोहन कुमार, प्रकाश राम आदि मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News