Breaking News
Oplus_131072

अल्मोड़ा में बारिश से आफत, आधा दर्जन से अधिक मोटर मार्गों में आया मलबा

 

अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय समेत विभिन्न क्षेत्रों में रविवार रात से सोमवार सुबह तक जमकर बारिश हुई। कई घंटों तक हुई बारिश से सड़कों को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा है। दो राज्य मार्गों समेत आठ मोटर मार्गों पर मलबा आने से लोगों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

सोमवार को निर्माण खंड अल्मोड़ा की चौसाला-चिल मोटर मार्ग व गल्ली-रौल ग्रामीण मोटर मार्ग में मलबा आने से बंद हो गई। खबर लिखे जाने तक दोनों मोटर मार्ग बंद थे। जबकि भतरौंजखान-गनाई-चौखुटिया और मरचूला-सराईखेत-बैजरो-पोखरा राज्य मार्ग के अलावा ग्रामीणा मोटर मार्ग आरतोला-नैनी जागेश्वर, खूंट-काकड़ीघाट, ज्वारनेड़ी-बजवाड़ और भनोली-जैंती सड़क भी मलबा आने से बंद हो गई। बाद में जेसीबी मशीनों से मलबा हटाकर इन सड़कों को यातायात के लिए सुचारू करा दिया गया।

 

सड़कें बंद होने से ग्रामीणों का जिला व ब्लाक मुख्यालयों से संपर्क कटा रहा। जिससे लोगों के जरूरी काम नहीं हो पाए। अन्य कई तरह की दिक्कतें ग्रामीणों को उठानी पड़ी।

 

Check Also

Big news

क्वारब बाईपास बस एवं बड़े वाहनों के लिए अग्रिम आदेशों तक बंद, प्रशासन ने यात्रियों व वाहन चालकों से की यह अपील

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा-हल्द्वानी नेशनल हाईवे में क्वारब बाईपास के पास यात्रियों व वाहन चालकों की मुश्किलें …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *