Breaking News

अल्मोड़ा में 1956 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद, 31 जुलाई को होगा हार-जीत का फैसला

 

अल्मोड़ा। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए बृहस्पतिवार को छह विकासखंडों में मतदान हुआ। कुछ बूथों में हल्की नोंकझोक के साथ ही बाकी अन्य सभी बूथों पर शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हुआ। पहले चरण की चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही चुनाव लड़ रहे 1956 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद हो चुका है। आगामी 31 जुलाई को मतों की गणना होगी जिसके बाद ही हार-जीत का फैसला हो पाएगा।

पहले चरण में ताकुला, धौलादेवी, ताड़ीखेत, भैसियाछाना, लमगड़ा और चैखुटिया में मतदान हुआ। कुल 649 पोलिंग बूथों पर वोटिंग हुई। वोटिंग करने आए मतदाता खासतौर पर युवा मतदाता काफी उत्साहित नजर आएं। सदस्य ग्राम पंचायत, ग्राम प्रधान, क्षेपं सदस्य व जिपं सदस्य के 4942 सीटों पर खड़े हुए 1956 उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत मतपेटियों में बंद हो चुकी है। छह ब्लाकों में ग्राम प्रधान के 580 पदों पर 1234, बीडीसी मेंबर के 211 सीटों पर 608 और जिला पंचायत की 23 सीटों पर 79 प्रत्याशी पंचायत चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

 

अब मतगणना पर टिकी प्रत्याशियों की नजर

अल्मोड़ा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण की प्रक्रिया बृहस्पतिवार को मतदान के साथ थम गई है। उम्मीदवारों को राजनीतिक भविष्य बैलेट बॉक्सों में बंद हो चुका है। ऐसे में अब प्रत्याशियों की नजर 31 जुलाई को होने वाली मतगणना पर टिकी है। मतदान के बाद प्रत्याशी गुणा भाग में जुट गए है। अपने समर्थकों के साथ प्रत्याशी वोटों पर मंथन कर रहे हैं। लेकिन हार जीत का फैसला 31 जुलाई को मतगणना के बाद ही साफ हो पाएगा।

 

 

Check Also

उत्तराखंड की राजनीति में बढ़ा युवा चेहरे का कद, कुंदन लटवाल बने दर्जाधारी राज्यमंत्री, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

अल्मोड़ा: प्रदेश की धामी सरकार ने संगठन में लंबे समय से सक्रिय और ऊर्जावान युवा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *