Breaking News
Oplus_131072

पंचायत चुनावः अल्मोड़ा में पहले चरण में 60.19 प्रतिशत मतदान, जानिए कहां सबसे ज्यादा और कम वोटिंग हुई

पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं ने दिखाया उत्साह, लमगड़ा में सबसे अधिक मतदान

 

अल्मोड़ा। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण की मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हो गई है। छह ब्लाकों में हुए मतदान में सबसे अधिक लमगड़ा ब्लाक में 62.31 प्रतिशत और सबसे कम चौखुटिया में 57.24 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट किया। जबकि ताड़ीखेत ब्लाक में 60.62, धौलादेवी में 60.59, ताकुला ब्लाक में 58.91 प्रतिशत और भैसियाछाना में 60.92 प्रतिशत मतदान हुआ।

जिले में पहले चरण में कुल 60.19 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि शाम पांच बजे तक 56.57 फीसदी मतदान हुआ था। हालांकि, कई पोलिंग बूथों पर शाम पांच बजे के बाद भी लंबी कतारें लगी रही। और करीब तीन प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने 5 बजे बाद अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

सभी छह विकासखंडों में पंचायत चुनाव में अपना प्रतिनिधि चुनने में पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं ने अधिक दिलचस्पी दिखाई। भैसियाछाना में कुल 25681 मतदाताओं में से 15645 मतदाताओं ने वोट किया। जिसमें 7404 पुरुष व 8241 महिला मतदाता शामिल रही। ताड़ीखेत में कुल 62342 मतदाताओं में से 37793 लोगों ने वोट किया जिसमें 18106 पुरुष व 19687 महिला मतदाताओं ने वोट किया।

 

धौलादेवी में 58476 वोटरों में से 35428 ने वोट किया। यहां 17325 पुरुष व 18103 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चौखुटिया में 41363 मतदाताओं में से 23675 लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया। यहां भी पुरुष वोट करने में महिलाओं से पीछे रहे। 10557 पुरुष व 13118 महिलाओं ने वोट किया। ताकुला में 44102 मतदाताओं में से 25980 वोटरों ने वोट किया। यहां 11323 पुरुषों ने तो 14657 महिलाओं ने मतदान किया। लमगड़ा ब्लाक में 51825 मतदाताओं में से 32290 वोटरों ने वोटिंग की। जिसमें 16043 पुरुष व 16247 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

 

गुरुवार को मतदान के दिन ताड़ीखेत व धौलादेवी ब्लाक के कुछ हिस्सों में बारिश हुई लेकिन बारिश भी मतदाताओं का उत्साह कम नहीं कर पाई। हालांकि, अधिकांश जगह मौसम ने मतदाताओं का पूरा साथ दिया। वही, मतदान संपन्न कराने के बाद नजदीकी क्षेत्रों की पोलिंग पार्टिंयों ने ब्लाक मुख्यालयों को वापसी शुरू कर दी थी।

 

 

Check Also

पर्यटन सीजन सिर पर और काम अधूरा! डीएम ने क्वारब में डेंजर जोन और बाईपास का किया निरीक्षण, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने बुधवार को पर्यटन सीजन की आहट के बीच अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *