Breaking News
news logo
news logo

Almora: स्कूल परिसर में घुसा तेंदुआ, मचा हड़कंप, जानिए फिर क्या हुआ

अल्मोड़ा। शहर से लेकर गांव तक हर जगह तेंदुए का आतंक बना हुआ है। सोमवार को उस वक्त हड़कंप मवह गया जब दिनदहाड़े एक तेंदुआ प्राथमिक स्कूल परिसर में घुस गया। इससे बच्चों सहित अध्यापकों में हड़कंप मच गया था। कक्षा कक्ष में बच्चों को कैद करना पड़ा।

मामला जागेश्वर धाम के निकट भगरतोला गांव का है। सामाजिक कार्यकर्ता रेवाधर पांडे ने बताया कि तेंदुए के आतंक के चलते छोटे बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक तेंदुआ दिन-दहाड़े गांव के प्राथमिक स्कूल परिसर में घुस आया था। तेंदुआ देख बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। उसके बाद स्कूल स्टाफ ने बच्चों को एक कमरे में कैद कर उनकी जान बचाई। स्कूल स्टाफ ने अभिभावकों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही अभिभावक स्कूल पहुंचे और कड़ी सुरक्षा के बीच बच्चों को घर ले गए।

 

रेवाधर पांडे ने बताया कि तेंदुआ पिछले कई दिनों से गांव में मंडरा रहा है। कई आवारा मवेशियों को भी तेंदुआ निवाला बना चुका है। तेंदुए के भय से बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं। स्थानीय लोग भी शाम ढलने से पहले घरों में कैद हो रहे हैं।

 

ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में जल्द ही पिंजरा लगाने की मांग उठाई है। मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने विभाग के खिलाफ प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है।

 

Check Also

ओएसडी के घर ED की कार्रवाई के बाद हरीश रावत का बड़ा दांव, कांग्रेस के दोनों पदों से इस्तीफे का ऐलान

देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पूर्व ओएसडी रहे चंदन सिंह जीना के घर पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *