अल्मोड़ा। द्वाराहाट विकासखंड के गनोली बूथ पर क्षेत्र पंचायत सदस्य मल्ली बिठोली के पद के लिए आज पुनर्मतदान होगा। यहां गत दिवस वोटिंग के दौरान गड़बड़ी का मामला सामने आया था। राज्य निर्वाचन आयोग ने पुनर्मतदान के लिए 30 जुलाई यानि आज की तारीख निर्धारित की है।
राज्य निर्वाचन आयोग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गनोली बूथ पर बीडीसी पद के लिए पुनर्मतदान कराने के निर्देश दिए है वही, संबंधित प्रकरण की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश भी जारी किए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने बूथ में मतदान के दौरान हुई गड़बड़ी को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग को रिपोर्ट भेजी थी। संस्तुति के बाद आयोग ने पुनर्मतदान की अनुमति प्रदान की है।
उल्लेखनीय है कि 28 जुलाई को दूसरे चरण के मतदान के दौरान कई मतपत्र गलत फाड़े जाने के कारण क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए प्रथम स्थान पर अंकित अनार चुनाव चिह्न मतपत्रों में नहीं था। एक मतदाता की शिकायत करने के बाद इस मामले का खुलासा हुआ था।
बीडीसी प्रत्याशी कुंती फुलारा की शिकायत के बाद जांच में पता चला कि मतपत्र गलत फट जाने के कारण अनार वाले निशान का आधा भाग मत प्रतिपण (काउंटर फाइल) पर भी मौजूद था। जिसके बाद बूथ पर जमकर हंगामा भी हुआ।
India Bharat News Latest Online Breaking News