Breaking News
भूपेंद्र सिंह भोज, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस
भूपेंद्र सिंह भोज, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस

पंचायत चुनाव के बचे बैलेट डबल लॉक में करें सुरक्षित: भोज

अल्मोड़ा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने जिला निर्वाचन अधिकारी से निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायत चुनाव के लिए छपवाएं गए अतिरिक्त मतपत्रों को डबल लॉक में सुरक्षित रखवाने और उसका विवरण राजनीतिक दलों के समक्ष रखने की मांग की है। ताकि चुनाव की निष्पक्षता व पारदर्शिता बनी रहे।

 

जारी एक बयान में जिलाध्यक्ष भोज ने कहा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 24 और 28 जुलाई को मतदान प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। आगामी 31 जुलाई को वोट गिने जाने है। निर्वाचन आयोग किसी भी चुनाव में मतदाताओं की संख्या से अधिक मत पत्र छपवाता है। ऐसे में पंचायत चुनाव के लिए छपवाएं गए बैलेट पेपर अब भी ब्लॉक के रिटर्निंग ऑफिसर तथा प्रभारी निर्वाचन अधिकारी के पास अवशेष बचे हैं उन सभी मत पत्रों को सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मतगणना से पूर्व डबल लॉक किया जाए। और कुल कितने मत पत्र छापें गये, कितने पोलिंग पार्टियों को दिए गए तथा कितने मतपत्र अवशेष बचे हुए हैं। मतपत्रों के पूर्ण विवरण को सभी राजनीतिक पार्टी को दिया जाए।

 

भोज ने कहा जिस प्रिटिंग प्रेस में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मत पत्रों की छपाई का कार्य करवाया गया है मतगणना प्रक्रिया पूरी होने तक उसकी कड़ी निगरानी कराए जाने की मांग की है।

 

 

Check Also

उत्तराखंड की राजनीति में बढ़ा युवा चेहरे का कद, कुंदन लटवाल बने दर्जाधारी राज्यमंत्री, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

अल्मोड़ा: प्रदेश की धामी सरकार ने संगठन में लंबे समय से सक्रिय और ऊर्जावान युवा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *