Breaking News
Oplus_131072

बीएड के बाद सियासत में कदम, 23 साल की रजनी ने अल्मोड़ा जिला पंचायत की सबसे कम उम्र की सदस्य बन रचा इतिहास

जागेश्वर विधानसभा की डोल सीट से रजनी ने दर्ज की जीत, उत्तराखंड की सबसे छोटी निर्वाचित सदस्य!

 

अल्मोड़ा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। इन चुनावों में कई दिलचस्प पहलू सामने आए हैं। कई सीटों पर नए चेहरे विजयी हुए हैं। जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लमगड़ा ब्लाक की डोल जिला पंचायत सीट से 23 साल की रजनी फर्त्याल ने इतिहास रच दिया है।

रजनी को अल्मोड़ा जिला पंचायत के इतिहास में सबसे कम उम्र में जिपं सदस्य निर्वाचित होने का गौरव मिला है। माना जा रहा है कुमारी फर्त्याल उत्तराखंड राज्य में इस बार के पंचायत चुनाव जीतने वाले प्रत्याशियों में सबसे कम उम्र की जिला पंचायत सदस्य हैं।

 

 रजनी के माता-पिता।

 

लमगड़ा ब्लॉक निवासी दीपक फर्त्याल और कविता फर्त्याल की पुत्री रजनी चार भाई बहनों में सबसे बड़ी हैं। उन्होंने बीएससी, बीएड डिग्री हासिल की हैं। उनकी दो अन्य बहनों ने भी बीएससी नर्सिंग और बीबीए, एमबीए किया है। सबसे छोटे भाई बीएससी कर रहे हैं।

 

जिला पंचायत क्षेत्र डोल से इस बार तीन प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी रजनी ने अन्य दो उम्मीदवारों को मात देकर विजय का परचम लहराया है। उन्होंने अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार प्रभुता फर्त्याल को 556 मतों से शिकस्त दी। रजनी को 3583 और प्रभुता को 3027 वोट पड़े। जबकि इस सीट से भाग्य आजमा रही हेमा रावत 742 मतों के साथ तीसरे व अंतिम स्थान पर रही।

 

जीत पर रजनी ने मतदाताओं का आभार जाता है। उन्होंने कहा कि गांव में आधारभूत विकास, महिला सशक्तिकरण, सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षा व्यवस्था के प्रबंध कराने के साथ ही युवाओं के लिए डिजिटल लाइब्रेरी स्थापना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इसके अलावा अल्मोड़ा से बानड़ी देवी मंदिर तक रोपवे निर्माण और प्रसिद्ध डोल मंदिर क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियां बढ़ाकर रोजगार के नए मौके बढ़ाने को भी भी प्रयास किए जाएंगे।

 

Check Also

पर्यटन सीजन सिर पर और काम अधूरा! डीएम ने क्वारब में डेंजर जोन और बाईपास का किया निरीक्षण, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने बुधवार को पर्यटन सीजन की आहट के बीच अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *