Breaking News
Oplus_131072

अल्मोड़ा में जिपं अध्यक्ष के लिए कांग्रेस के पास पूर्ण बहुमत: धीरेंद्र प्रताप

अल्मोड़ा। कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और जिला प्रभारी धीरेंद्र प्रताप ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों के साथ ही पार्टी पृष्ठभूमि के कई उम्मीदवारों ने जिपं सदस्य पद पर जीत हासिल की है। ऐसे में कांग्रेस के पास जिले की सरकार बनाने के लिए पूर्ण बहुमत है।

मीडिया को जारी एक बयान में धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि भाजपा के नेता जिला पंचायत अध्यक्ष उनकी पार्टी का बनने का जो दावा कर रहे हैं वह केवल कांग्रेस की जीती हुई बाजी का अपहरण करने के लिए ऐसी बयानबाजी कर रहे है जो सफेद झूठ है।

उन्होंने कहा कि जिले में पूर्व सीएम हरीश रावत, पीसीसी चीफ करन माहरा, पूर्व विस अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, विधायक मनोज तिवारी, विधायक मदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कांग्रेस एकदम एकजुट है और इस चुनाव में रणजीत सिंह रावत ने भी चुनाव को जीतने में पूरा जोर लगाया है। ऐसी स्थिति में एकजुट कांग्रेस बीजेपी पर भारी पड़ेगी।

उन्होंने कहा कि जिपं अध्यक्ष पद के लिए पार्टी से कई प्रत्याशी दौड़ में हैं। और पूर्व विस अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल की पुत्रवधू सुनीता कुंजवाल ने भी दावेदारी की हैं। जिपं अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के मामले में पार्टी में सर्वसम्मति बन गई है जल्द ही इस संबंध में पार्टी औपचारिक ऐलान करेगी।

धीरेन्द्र प्रताप ने कहा कि जिला पंचायत के उम्मीदवारों की लूट न हुई तो कांग्रेस इस बार प्रदेश की आधा दर्जन से अधिक जिला पंचायतों पर अपना अध्यक्ष बनाएगी। पंचायत चुनाव में कांग्रेस समर्थिम उम्मीदवारों को विजयी बनाने के लिए उन्होंने जनता व पार्टी पदाधिकारियों का आभार जताया है।

Check Also

बड़ी खबर: बागेश्वर में जिला सहकारी बैंक गठन का रास्ता साफ, विभाजन रिपोर्ट को मिली मंजूरी

​अल्मोड़ा: जिला सहकारी बैंक की विशेष सामान्य निकाय की बैठक में एक बड़ा निर्णय लिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *