Breaking News
breaking
breaking

होटल मैनेजमेंट के पास सड़क हादसे में दो युवकों की मौत मामले में केस दर्ज, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा। होटल मैनेजमेंट के पास हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत मामले में कोतवाली पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

हादसे में मारे गए नगर के तल्ला ओढ़खोला निवासी राकेश कुमार के भाई रोहित द्वारा पुलिस ने शिकायत दर्ज कराई गई है। तहरीर में उन्होंने कहा कि उनका भाई त्रिनेली चरचालीखान निवासी अपने दोस्त कृष्णा सिंह वाणी के साथ बेस अस्पताल से कर्बला की ओर जा रहा था। इसी दौरान ट्रक संख्या यूके 04 सीसी 1125 के चालक ने लापरवाही से दोनों को रौंद दिया। जिसमें उनके भाई और उसके दोस्त की मौत हो गई थी। उन्होंने आरोपित ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

Check Also

news logo

ताकुला और धौलादेवी ब्लॉक के 10 विद्यार्थियों को मिलेगी मंजुल स्मृति छात्र​वृत्ति, इस दिन होगा कार्यक्रम

  अल्मोड़ा: मंजुल स्मृति छात्रवृत्ति आयोजन समिति द्वारा इस बार नगर स्थित राजा आनंद सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *