Breaking News
प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो

School closed:: अल्मोड़ा में भारी बारिश का अलर्ट, 13 व 14 अगस्त को बंद रहेंगे स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी

अल्मोड़ा। उत्तराखंड का मौसम पल पल करवट बदल रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा 12 अगस्त यानि मंगलवार को जारी मौसम के पूर्वानुमान में 13 व 14 अगस्त को अल्मोड़ा समेत कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद जिला प्रशासन ने एहतियातन सभी कक्षा एक से 12वीं तक के सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का फैसला किया है। जिला प्रशासन ने इस बावत आदेश जारी किया है।

जारी आदेश में कहा गया है कि, मौसम विभाग द्वारा 13 अगस्त व 14 अगस्त को उत्तराखण्ड राज्य में कुमाँऊ क्षेत्र के जनपदों अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चम्पावत, नैनीताल, बागेश्वर तथा ऊधमसिंह नगर में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गयी है, मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अतिवृष्टि के कारण विभिन्न प्रकार की आपदाएं यथा भूस्खलन, त्वरित बाढ़, बोल्डर गिरना, जल भराव, सड़क बन्द आदि घटनायें घटित हो सकती है, किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होने के दृष्टिगत जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थानो) एवं समस्त आंगनबाडी केन्द्रों में दो दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने का निर्णय लिया गया है।

जिला प्रशासन द्वारा जारी अलर्ट को देखते हुए बुधवार व गुरुवार को जिले के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थान) एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने मुख्य शिक्ष्ज्ञा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को सभी शैक्षणिक संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए है। डीएम ने बताया कि विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

 

यहां देखे आदेश-

 

 

Check Also

हवालबाग विकासखंड में हुई प्रधान संगठन की बैठक, मानदेय वृद्धि और भुगतान व्यवस्था के मुद्दे प्रमुखता से उठे

अल्मोड़ा: हवालबाग विकासखंड सभागार में बुधवार को आयोजित प्रधान संगठन की बैठक में ग्राम प्रधानों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *