Breaking News
Oplus_131072

नशामुक्त भारत अभियान की पांचवीं वर्षगांठ, अल्मोड़ा में अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ

अल्मोड़ा। नशामुक्त भारत अभियान की पांचवीं वर्षगांठ के अवसर पर कलेक्ट्रेट भवन तथा विकास भवन परिसर में नशा मुक्ति शपथ ग्रहण एवं हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। इस मौके पर अधिकारियों-कर्मचारियों को सामूहिक रूप से नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।

 

जिला समाज कल्याण अधिकारी आराधना त्रिपाठी ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार से प्राप्त निर्देशों के क्रम में आयोजित इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय, सीडीओ रामजी शरण शर्मा समेत कई अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सहभागिता रही। डीएम द्वारा न्यू कलेक्ट्रेट के कार्मिकों को एवं सीडीओ द्वारा विकास भवन के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। मौजूद अधिकारी एवं कार्मिकों ने सक्रियता से अभियान में भाग लेते हुए हस्ताक्षर किए।

उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा नशे से दूर रहने की शपथ ली गयी। एसीएमओ डॉ. अरविन्द पांगती ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की शक्ति होते है जिनका समाज एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान होता है।

 

पुलिस कार्यालय में एसएसपी देवेंद्र पींचा ने पुलिस बल को समाज में नशा मुक्ति की संस्कृति को बढ़ावा देने,युवाओं को नशे से बचाना एवं नशे के दुष्प्रभावों से बचने के लिए शपथ दिलायी गई। सभी थाना, चौकी व फायर स्टेशनों में भी शपथ कार्यक्रम हुआ।

Check Also

बड़ी खबर: उत्तराखंड पुलिस की वर्दी में जंतर-मंतर पहुंचे व्यक्ति का वीडियो वायरल, पुलिस मुख्यालय ने शुरू की जांच

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे एक धरना-प्रदर्शन के दौरान उत्तराखंड पुलिस की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *