Breaking News
breaking
breaking logo

बिग ब्रेकिंग:: बेतालघाट गोलीकांड में चुनाव आयोग का एक्शन, थानाध्यक्ष सस्पेंड, सीओ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति

 

इंडिया भारत न्यूज़ डेस्क: नैनीताल जिले के बेतालघाट में ब्लॉक प्रमुख के चुनाव के दिन हुई फायरिंग मामले केआ संज्ञान लेते हुए निर्वाचन आयोग ने कार्रवाई की है। चुनाव आयोग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष बेतालघाट अनीश अहमद को निलंबित कर दिया गया है। जबकि पुलिस क्षेत्राधिकारी भवाली प्रमोद शाह के विरुद्ध मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय कार्रवाई की संस्तुति शासन से की है।

बता दें कि 14 अगस्त को नैनीताल जिले के बेतालघाट ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख चुनाव से ठीक पहले फायरिंग में एक ग्रामीण के पैर में गोली लग गई थी। जिससे वह घायल हो गया। घायल ग्रामीण को बेतालघाट सीएचसी ले जाया गया। घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया को बाधित करने के इरादे से गोलीकांड करने का आरोप लगाया था।

 

घटनाक्रम में शामिल करीब बीस आरोपित अभी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दी जा रही है। उधर घटना को लेकर स्थानीय लोगों के साथ ही तमाम क्षेत्रों के लोगों ने गहरा रोष जताया था। पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए थे।

 

आरोप लगाया था कि रामनगर व बिंदुखत्ता से हथियारबंद लोगों का बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय तक पहुंचना पूरी घटना को सुनियोजित ढंग से अंजाम देना है। विभिन्न राजनीतिक, गैर-राजनीतिक, व्यापारिक संगठनों से जुड़े लोगों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच के साथ ही आरोपितों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई थी।

 

यहां देखे आदेश

 

 

 

Check Also

Almora: ऐतिहासिक एवं पौराणिक स्याल्दे-बिखौती मेले का रंगारंग आगाज

द्वाराहाट (अल्मोड़ा): पाली-पछाऊं के ऐतिहासिक एवं पौराणिक स्याल्दे-बिखौती मेले का सोमवार को विभाण्डेश्वर मंदिर में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *