Breaking News
Oplus_131072

अल्मोड़ा में धूमधाम से मना कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व, शोभायात्रा निकाली

अल्मोड़ा। जिले में दो दिनों से चल रहा जन्माष्टमी महोत्सव समारोह संपन्न हो गया। मां नंदा देवी सर्वदलीय समिति ने रविवार को नगर में शोभा यात्रा निकाली। शाम को मटकी फोड़ प्रतियोगिता के साथ समारोह संपन्न हुआ।

 

 

मां नंदा देवी सर्वदलीय समिति के तत्वावधान में शनिवार शाम से नंदा देवी मंदिर परिसर में रंगारंग कार्यक्रम शुरू हुए। देर रात तक कुमाऊनी लोक संस्कृति पर और भगवान श्री कृष्ण की जीवन लीला आधारित कार्यक्रमों का दर्शकों ने खूब लुत्फ उठाया। जौहार क्षेत्र की महिलाओं ने परंपरागत परिधान में सज-धजकर शानदार प्रस्तुति दी। कई छोटे बच्चों ने कृष्ण और राधा का रूप धारण कर बाल सुलभ अठखेलियां करते हुए लोगों का खूब मनोरंजन किया।

 

रविवार सुबह नगर में शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में कृष्ण और राधा के वेश में सजे बच्चे, जय नंदा लोक कला संस्कृतिक दल के छोलिया कलाकारों और सरस्वती विद्या मंदिर के बच्चों का प्रदर्शन शानदार रहा। दिन में मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।

 

संस्था अध्यक्ष गीता मेहरा, भगवती बिष्ट, मीना भैंसोड़ा, लकी वर्मा, किरन शाह, राधा राजपूत, हरित नेगी, गीता बिष्ट, माया वर्मा, गीता आर्या, विमल बोरा निर्मला जोशी, ज्योति रावत, तारा भंडारी आदि ने कार्यक्रम में सहयोग किया।

पुलिस लाइन में भी धार्मिक विधान के साथ जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। एसएसपी देवेन्द्र पींचा और उनकी पत्नी उर्मिला सिंह पींचा ने पुलिस लाईन मंदिर में पूजा अर्चना कर देश व प्रदेश की सुख,समृद्धि और खुशहाली की कामना की। भक्तजनों ने भजन कीर्तन गाए और नृत्य किया। नन्हें बच्चों ने राधा कृष्ण बनकर लोगों को आनंदित किया। नगर समेत ग्रामीण क्षेत्र में भी जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया।

 

Check Also

हवालबाग विकासखंड में हुई प्रधान संगठन की बैठक, मानदेय वृद्धि और भुगतान व्यवस्था के मुद्दे प्रमुखता से उठे

अल्मोड़ा: हवालबाग विकासखंड सभागार में बुधवार को आयोजित प्रधान संगठन की बैठक में ग्राम प्रधानों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *