Breaking News
Oplus_131072

जयंती पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी, कांग्रेसजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

अल्मोड़ा। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जंयती पर कांग्रेस कार्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने स्व. राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और देश के लिए उनके योगदान को याद किया गया।

गोष्टी की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा, राजीव गांधी प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने थे। प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने देश में सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में क्रान्ति लाने का काम किया। सूचना प्रौद्योगिकी, पंचायत एक्ट समेत उनके तमाम कार्यों को देश कभी नहीं भूल सकता।

पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा स्व. राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद देश के लिए अनेकों महत्वपूर्ण कार्य किए जिसका लाभ आज भारत देश ही नहीं पूरा विश्व ले रहा है। संचालन नगरध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी ने किया।

यहां जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस राधा बिष्ट, आनंद सिंह बगडवाल, शोभा जोशी, गोपाल सिंह चौहान, डॉ मनोज कुमार जोशी, पूरन सिंह रौतेला, प्रीति बिष्ट, बीके पांडे, एनडी पाण्डे, आनन्द सिंह बिष्ट, दिनेश पिलख्वाल, परितोष जोशी, हरीश भट्ट, मोहन देवली, नितिन रावत, एमएस राजपूत, किरन आर्या, केवलानंद भट्ट, फेमिना खान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

हल्द्वानी में दिल दहला देने वाला हादसा, रोडवेज बस की चपेट में आई मासूम बच्ची, मौके पर ही मौत

हल्द्वानी: उत्तराखंड में तेजी से बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं ने सिस्टम पर कई सवाल खड़े …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *