Breaking News
Oplus_131072

अलीम हत्याकांड:: उधम सिंह नगर पुलिस व आरोपियों की मुठभेड़, दो आरोपियों को लगी गोली

इंडिया भारत न्यूज़ डेस्क: चुनावी रंजिश को लेकर किच्छा में हुए अलीम हत्याकांड मामले में शामिल दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपियों से दो तमंचे और चार जिंदा कारतूस समेत दो खाली खोके भी बरामद किए हैं। 23 अगस्त को भी कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

 

किच्छा कोतवाली क्षेत्र में हुई अलीम हत्याकांड के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो और आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। जिसमें दोनो आरोपियों के पैर में गोली लगी है, जिनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

 

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा कि कोतवाली पुलिस को देर शाम सूचना मिली थी कि अलीम हत्याकांड में शामिल दो आरोपी खेत में छिपे हुए हैं। सूचना पर टीम ने दरऊ क्षेत्र स्थित खेत को घेर लिया। खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की फायरिंग से दोनों आरोपी घायल हो गए। जिसके बाद आरोपियों को इलाज के लिए किच्छा अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है।

 

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम साजिद खान (46 वर्ष) और गुलनवाज (22 वर्ष) निवासी ग्राम दरऊ बताया। आरोपियों से दो तमंचे और चार जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। आरोपियों को सोमवार यानी आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

 

 

Check Also

अल्मोड़ा की युवा लेखिका दीपा मेहरा ‘हिंदी हितैषी सम्मान’ से अलंकृत

अल्मोड़ा: देवभूमि की कंदराओं से उठने वाली साहित्यिक गूंज जब युवा प्रतिभाओं के समर्पण से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *