Breaking News
Oplus_131072

अल्मोड़ा डेंटल क्लिनिक ने स्प्रिंग डेल्स स्कूल में लगाया निशुल्क शिविर, विद्यार्थियों की दांतों की जांच कर दिया परामर्श

अल्मोड़ा। नगर के लिंक रोड स्थित स्प्रिंग डेल्स स्कूल में मंगलवार को निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। अल्मोड़ा डेंटल क्लिनिक (Almora Dental Clinic) की ओर से आयोजित इस शिविर में विद्यार्थियों के दांतों की जांच के साथ ही उन्हें दंत रोगों के बारे में जागरूक किया गया।

इस निशुल्क शिविर में स्कूल के कक्षा 11 वीं व 12 वीं के विद्यार्थियों ने अपने दांतों की जांच कराई। इस दौरान अल्मोड़ा डेंटल क्लिनिक (मॉल रोड में सेंट्रल बैंक के ऊपर) की संचालक डॉक्टर निदा हामिद (बीडीएस, एमडीएस) ने विधार्थियों को दंत रोगों के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं दांतों के मॉडल एवं टूथ ब्रश के माध्यम से ब्रश करने का सही तरीका भी बताया। दांतों की जांच कराने के​ लिए विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

 

स्प्रिंग डेल्स स्कूल की प्रधानाचार्य ज्योत्सना सोहनलाल ने डॉक्टर निदा हामिद का आभार जताते हुए कहा कि यह शिविर छात्र-छात्राओं के लिए काफी लाभदायक सिद्ध होगा।

Check Also

शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी का सैन्य एवं राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

अल्मोड़ा: जम्मू-कश्मीर के राजौरी क्षेत्र में भारतीय सेना के एक सैन्य अभियान के दौरान वीरगति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *