Breaking News
Oplus_131072

पूर्व जिपं अध्यक्ष व द्वाराहाट विधायक मदन सिंह बिष्ट की पत्नी उमा बिष्ट का निधन, CM धामी ने जताया शोक

अल्मोड़ा। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं द्वाराहाट विधायक मदन सिंह बिष्ट की पत्नी उमा बिष्ट का निधन हो गया है। उन्होंने नोएडा के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली।

 

अचानक सिर दर्द से उमा बिष्ट की तबीयत खराब हुई। जांच में डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेन हेमरेज बताया। पिछले लगभग दो माह से वह अस्पताल में भर्ती थी। जानकारी के मुताबिक उनकी अंत्येष्टि बुधवार को स्थानीय घाट नौलाकोट, द्वाराहाट में की जाएगी।

 

उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक व्यक्त किया है। सीएम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स(पूर्व में ट्विटर) में लिखा कि, “द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र से माननीय विधायक मदन सिंह बिष्ट जी की धर्मपत्नी व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमा बिष्ट जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत की आत्मा को श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!”

 

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमा बिष्ट के असामयिक निधन पर द्वाराहाट विधानसभा समेत कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर छा गई। पूर्व सीएम हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत कई कांग्रेस नेताओं ने शोक जताया है। वही, भाजपा, यूकेडी व अन्य तमाम दलों के नेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है।

 

 

Check Also

बिनसर वनाग्नि कांड की बरसी पर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि, परिजनों को स्थाई नौकरी और वनाग्नि नियंत्रण के लिए ठोस नीति बनाने की उठी मांग

​अल्मोड़ा: बिनसर वन्य जीव विहार वनाग्नि कांड की बरसी पर क्षेत्र में विभिन्न संगठनों और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *