Breaking News
Education
प्रतीकात्मक फोटो, P.C-hindipath.com

शिक्षकों की हड़ताल से स्कूलों में पढ़ाई चौपट, जानिए CEO ने क्या कहा

 

अल्मोड़ा। राजकीय शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों की हड़ताल से स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। खनिज न्यास बोर्ड से तैनात शिक्षकों व गेस्ट शिक्षकों के भरोसे इन दिनों स्कूल संचालित हो रहे हैं। शिक्षकों के आंदोलन से जिले में सीधे तौर पर 263 माध्यमिक विद्यालय प्रभावित हुए है। जहां विद्यार्थियों की पढ़ाई पूरी तरह बाधित हो गई है।

 

इस मामले में शिक्षा विभाग के अधिकारी बहुत कुछ कहने से बच रहे हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी अत्रेश सयाना ने कहा आंदोलनरत और स्कूलों से गैरहाजिर शिक्षकों के प्रतिदिन की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई हैं कि शिक्षक जल्द ही हड़ताल समाप्त कर वापस कार्यस्थलों पर लौटेंगे।

 

अभिभावकों ने इस मामले में गहरी नाराजगी जताई है। अभिभावकों का कहना है कि सरकारी विद्यालयों के बच्चें पहले से सिस्टम की मार झेल रहे है। बिना पढ़ाई के नौनिहालों का भविष्य कैसे संवरेगा, उन्हें इसकी चिंता सताने लगी है।

Check Also

बड़ी खबर: उत्तराखंड पुलिस की वर्दी में जंतर-मंतर पहुंचे व्यक्ति का वीडियो वायरल, पुलिस मुख्यालय ने शुरू की जांच

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे एक धरना-प्रदर्शन के दौरान उत्तराखंड पुलिस की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *