Breaking News
Oplus_131072

लागोस इंटरनेशनल क्लासिक 2025 बैडमिंटन टूर्नामेंट:: अल्मोड़ा के ध्रुव ने जीता रजत व कांस्य पदक

अल्मोड़ा। लागोस इंटरनेशनल क्लासिक बैडमिंटन प्रतियोगिता में नगर निवासी शटलर ध्रुव रावत ने मिश्रित युगल वर्ग में रजत एवं पुरुष युगल में कांस्य पदक पदक जीतकर एक बार फिर से देश, प्रदेश व गृह जनपद अल्मोड़ा का नाम रोशन किया।

उत्तराँचल राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 से 30 अगस्त नाइजीरिया में आयोजित इस प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में ध्रुव रावत एवं मनीषा के. की जोडी को इंडोनेशिया की जोड़ी बीमों प्रस्तियो एवं अर्ल्या नबीला की जोडी से 15-21, 17-21 से पराजित होकर रजत पदक से संतुष्ट होना पड़ा।

 

सेमी फाइनल में ध्रुव रावत एवं मनीषा के. की जोड़ी ने यूएई की देव अय्यपन एवं नूरानी रातु की जोड़ी को 21-18, 21-14 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

 

पुरुष युगल वर्ग में ध्रुव रावत एवं सूरज गोआला की जोड़ी को सेमी फाइनल में यूएई के पीएस रविकृष्णा एवं सोमी रोमधनी की जोडी से 17-21, 19-21 से पराजित होकर कांस्य पदक से संतुष्ट होना पडा।

 

ध्रुव रावत के शानदार प्रदर्शन पर उत्तराँचल राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ अलकनंदा अशोक समेत सभी पदाधिकारियों, खेलप्रेमियों तथा गृह जनपद से ध्रुव के कोच कोच डीके सेन, जिला बैडमिंटन संघ के चेयरमैन राम अवतार, अध्यक्ष सुरेश कर्नाटक, अतुल जोशी, उपाध्यक्ष प्रशासनिक गोकुल सिंह मेहता, उपाध्यक्ष राकेश जायसवाल, सचिव डॉ. संतोष बिष्ट, सह सचिव संजय नज्जौन, समन्वयक विजय प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी डीके जोशी, सलाहकार जगनमोहन सिंह फर्त्याल आदि ने बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की है।

 

 

 

Check Also

उत्तराखंड की राजनीति में बढ़ा युवा चेहरे का कद, कुंदन लटवाल बने दर्जाधारी राज्यमंत्री, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

अल्मोड़ा: प्रदेश की धामी सरकार ने संगठन में लंबे समय से सक्रिय और ऊर्जावान युवा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *