Breaking News
Oplus_131072

नगर से लेकर गांव तक गुलदार का आतंक, DFO से मिला ग्रामीणों का शिष्टमंडल, उठाई यह मांग

अल्मोड़ा। ग्राम पंचायत बख, सरसों व लाट में इन दिनों गुलदारों का आतंक चरम पर है। दिनदहाड़े गांव के आस पास गुलदार दिखने से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। लोगों को अनहोनी होने का डर सता रहा है।

जिला पंचायत सदस्य प्रेम सिंह लटवाल व ग्राम प्रधान आरती बिष्ट के नेतृत्व में सोमवार को ग्रामीणों के एक शिष्टमंडल द्वारा प्रभागीय वनाधिकारी वन प्रभाग दीपक सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

 

ज्ञापन में कहा कि गुलदार कई बार दोपहिया वाहन चालकों पर घात लगाकर हमला करने की कोशिश कर चुका है। गांव व सटे हुए जंगलों में दिनदहाड़े गुलदारों की चहलकदमी देखी जा रही है। गुलदार ने पूर्व में कई पालतू मवेशियों को भी अपना निवाला बना डाला है। जिससे ग्रामीणों को पशुहानि होने के साथ ही आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

 

ग्रामीणों द्वारा बख, लाट और सरसो में पिंजरा लगाकर गुलदारों को पकड़ने की मांग की है। इस दौरान देवेंद्र बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट, आनंद कनवाल, रविंद्र खोलिया, विनोद लटवाल, राजेंद्र लटवाल, विपिन बिष्ट आदि मौजूद रहे।

 

 

Check Also

बिनसर वनाग्नि कांड की बरसी पर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि, परिजनों को स्थाई नौकरी और वनाग्नि नियंत्रण के लिए ठोस नीति बनाने की उठी मांग

​अल्मोड़ा: बिनसर वन्य जीव विहार वनाग्नि कांड की बरसी पर क्षेत्र में विभिन्न संगठनों और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *