Breaking News
Oplus_131072

बड़ी खबर:: क्वारब में निर्माण कार्य की होगी उच्चस्तरीय जांच, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने दिए निर्देश, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में क्वारब डेंजर जोन के पास सुरक्षा वॉल के निर्माण कार्य में लापरवाही सामने आने के बाद केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने विभागीय अधिकारियों के साथ क्वारब का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की जाँच उच्च स्तरीय तकनीकी समिति से करवाई जाने और उसकी रिपोर्ट शीघ्र भारत सरकार के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

 

केंद्रीय राज्य मंत्री टम्टा ने मंगलवार देर शाम क्वारब में निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए तथा जाँच के बाद जो भी निर्णय हो उसे पारदर्शिता के साथ सार्वजनिक किया जाए। साथ ही विभागीय अधिकारियों को आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने देने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए।

 

गौरतलब है कि क़्वारब में करोड़ों रुपए की लागत से बन नहीं सेफ्टी वॉल में कई जगह पर दरारें चुकी है। जिससे कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हुए है। विभागीय अधिकारियों व ठेकेदार की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। वही, मामले के सामने आने के बाद कांग्रेस, व्यापारी समेत विभिन्न संगठन सरकार, विभागीय मंत्री और अधिकारियों के खिलाफ हमलावर हैं। लोगों ने मामले के उच्च स्तरीय जांच की मांग की थी और दोषी अधिकारियों, ठेकेदार को दंडित करने की मांग भी की थी। इस मामले के बाद विभागीय अधिकारी हरकत में आ गए हैं।

 

क़्वारब केके पास हाइवे केवल छोटे वाहनों के लिए खुला है। मार्ग को सभी प्रकार के वाहनों के लिए 24 घण्टे खोलने की मांग तेज होने लगी है। व्यापारियों ने ऐसा न होने पर चक्काजाम, बाजार बंद करने की चेतावनी दी है।

 

Check Also

पर्यटन सीजन सिर पर और काम अधूरा! डीएम ने क्वारब में डेंजर जोन और बाईपास का किया निरीक्षण, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने बुधवार को पर्यटन सीजन की आहट के बीच अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *