Breaking News
Oplus_131072

अल्मोड़ा-(बड़ी खबर):: लाखों रुपये कीमत की स्मैक के साथ टैक्सी चालक गिरफ्तार, यहां बेचने की फिराक में था तस्कर

अल्मोड़ा। कोतवाली पुलिस व एसओजी की सयुंक्त टीम ने एक टैक्सी चालक को स्मैक तस्करी में गिरफ्तार किया है। आरोपित के पास से लाखों रुपये कीमत की स्मैक बरामद की गई है।

 

पुलिस ने बताया कि शैल बैण्ड से बागेश्वर जाने वाले रास्ते पर वाहन संख्या यूके 04-टीबी-9260 की चेकिंग के दौरान मुखआनी निवासी 33 वर्षीय विजय नेगी उर्फ विज्जू के कब्जे से कुल 11.26 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। उसके वाहन को सीज किया गया है।

 

आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है। बरामद स्मैक की कीमत तीन लाख 37,800 रुपये बताई जा रही है।

पुलिस की पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह टैक्सी चलाता है। उधमसिंहनगर से स्मैक खरीदकर अल्मोड़ा व बागेश्वर में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था। लेकिन पुलिस ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

Check Also

दर्जा राज्यमंत्री कुंदन लटवाल ने CM धामी से की मुलाकात, PRD जवानों, महिला मंगल दलों और क्षेत्र के विकास से जुड़ी मांगें उठाईं

  अल्मोड़ा: उत्तराखंड राज्य युवा कल्याण सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष (दर्जा राज्यमंत्री) कुंदन लटवाल ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *