Breaking News

अल्मोड़ा में उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने मनाया इंजीनियर्स डे, महान अभियंता विश्वेश्वरैया व इं रामकिशोर दत्त को किया याद

 

अल्मोड़ा। जिले में सोमवार को अभियंता दिवस धूमधाम से मनाया गया। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले सभी अभियंता शक्ति सदन में एकत्रित हुए। जहां अभियंताओं ने भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया व इं रामकिशोर दत्त को नमन किया तथा देश के लिए उनके योगदान को याद किया।

 

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडल सचिव इं दीपक सिंह मटियाली व अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अभियंताओं ने दोनों महापुरुषों के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए उनके बताएं मार्ग पर चलने एवं अपने कार्यों व दायित्वों का कुशलता व ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और कहा कि उनका जीवन और कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। वही, हर वर्ष की भांति इस बार भी महासंघ के सदस्यों द्वारा रक्तदान किया गया। संचालन जिला सचिव इं. प्रफुल्ल कुमार जोशी ने किया।

 

 

इस दौरान इं. जीवेश वर्मा, इं रिनी पांडे, इं. रवि दानी, इं. शेखर पांडे, इं. कमल पालीवाल, इं. धीरज जोशी, इं. प्रदीप जोशी, इं. मनीष कुमार, इं. गणेश जोशी, इं. विपिन तिवारी, इं. अशोक सिंह समेत कई अभियंता मौजूद रहे।

 

 

Check Also

बड़ी खबर: उत्तराखंड पुलिस की वर्दी में जंतर-मंतर पहुंचे व्यक्ति का वीडियो वायरल, पुलिस मुख्यालय ने शुरू की जांच

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे एक धरना-प्रदर्शन के दौरान उत्तराखंड पुलिस की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *