Breaking News
Oplus_131072

भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़े के तौर पर मनाया, रक्तदान शिविर व स्वच्छता अभियान का आयोजन

 

अल्मोड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर भाजपा ने सेवा पखवाड़ा शुरू किया है। इसी क्रम में बुधवार को भाजपा व भाजयुमो के संयुक्त तत्वावधान में जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।

इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा स्थित लेफ्टिनेंट कर्नल सतीश चन्द्र जोशी पार्क एवं गांधी पार्क में सफाई अभियान का आयोजन किया। जिसमें पार्क की साफ सफाई की गई। और लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया।

 

 

इन कार्यक्रमों में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, जिलाध्यक्ष महेश नयाल, जिपं अध्यक्ष हेमा गैड़ा, महापौर अजय वर्मा, पूर्व विस उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, दर्जा राज्य मंत्री गंगा बिष्ट, रमेश बहुगुणा, अरविंद बिष्ट, गोविंद पिलख्वाल, बिट्टू कर्नाटक, ज्योति शाह मिश्रा, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र जोशी, रणजीत भंडारी, लीला बोरा, किरन पंत, विनीत बिष्ट, मनीष जोशी, संदीप श्रीवास्तव, जिला महामंत्री प्रकाश भट्ट, दर्शन रावत, सुनील बिष्ट, प्रेम लटवाल, में राजीव गुरुरानी, कैलाश गुरुरानी, ललित जोशी, त्रिलोचन जोशी, मनोज सनवाल, सुनील कर्नाटक, नामित जोशी, जगत भट्ट, रमेश धपोला, रमेश लाल, आशीष, राजा अली अंसारी, चंद्रशेखर पालीवाल, पंकज बोहरा, कृष्ण बहादुर, आनंद कनवाल, प्रेम लटवाल, संजय बिष्ट, हरीश नेगी, नीरज सांगा, असलम खान, अमित शाह मोनू, अभिषेक जोशी, मोहित बिष्ट, अमित बिष्ट, राहुल जोशी, राहुल कुमार, अभिषेक तिवारी, रोहित शर्मा, हितेश नेगी, हेम भंडारी, सूरज मटियानी, मनीष बिष्ट, ग्राम प्रधान प्रदीप पालनी, सूरज अल्मिया, सुनील नेगी, पारस कांडपाल, चंदन पालीवाल, जगदीश उप्रेती सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने योगदान दिया।

 

 

 

द्वाराहाट में पीएम मोदी के जन्मदिवस से सेवा पखवाड़ा अभियान शुरू हो गया है। ब्लॉक प्रमुख डॉ. आरती किरौला ने इस पहल की सराहना की। उन्होंने राइंका बग्वालीपोखर, बिंता और असगोली में ग्राम प्रधान दीपक अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता राहुल कौड़ा, शिव सिंह अधिकारी, भूपेंद्र अधिकारी और तारा अधिकारी के साथ मिलकर विद्यालयों के शौचालयों की स्वयं सफाई की।

डॉ. किरौला ने चिंता जताई कि द्वाराहाट विकासखंड के 25 राजकीय इंटर कॉलेजों में से केवल एक विद्यालय में ही स्वच्छक नियुक्त है, जबकि शेष सभी में यह पद रिक्त है। उन्होंने सवाल उठाया कि विद्यालयों में बने शौचालयों की सफाई आखिर शिक्षक करेंगे या छात्र?

Check Also

पर्यटन सीजन सिर पर और काम अधूरा! डीएम ने क्वारब में डेंजर जोन और बाईपास का किया निरीक्षण, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने बुधवार को पर्यटन सीजन की आहट के बीच अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *