Breaking News
Oplus_131072

राशन वितरण अव्यवस्था के विरोध में आमरण अनशन शुरू, खाद्य अधिकारी की जांच की मांग

अल्मोड़ा। द्वाराहाट विकासखंड के दूरस्थ ग्राम जालली में लंबे समय से चली आ रही राशन वितरण की अव्यवस्था के विरोध में सामाजिक कार्यकर्ता बिपिन चंद्र आर्या ने आमरण अनशन शुरू कर दिया। उनके समर्थन में लीला आर्या, प्रियंका बिष्ट, महेश कुमार, बृजमोहन व तारा सिंह क्रमिक अनशन पर बैठे।

ग्रामीणों ने आंदोलनकारियों का माल्यार्पण कर अनशन पर बैठाया। अनशनकारी आर्या का कहना है कि वर्षों से सस्ता गल्ला विक्रेताओं और ग्रामीण जनता का विभागीय अधिकारी शोषण कर रहे हैं। शिकायतें और पत्र-व्यवहार करने के बावजूद समाधान न मिलने पर उन्हें नवरात्र के पहले दिन से आमरण अनशन शुरू करना पड़ा।

 

अनशनकारी आर्या ने आरोप लगाया कि राशन वितरण प्रणाली पूरी तरह दोषपूर्ण है। कभी बोरे मानक से कम होते हैं, तो कभी पांच से 10 किलो अनाज घटाकर दिया जाता है। जो मिलता है वह भी खराब गुणवत्ता का चावल और गेहूं होता है। जून से अब तक तीन ट्रक राशन ही क्षेत्र में आया है। कहीं अक्टूबर तक का राशन बांट दिया गया, तो कहीं जून-जुलाई का भी नहीं पहुंचा।

 

ग्रामीणों का कहना है कि पांच वर्षों की अनियमितताओं की जांच हो तथा वितरण व्यवस्था एकसमान की जाए। कई कार्डधारकों के नाम बिना कारण काट दिए गए हैं, जबकि कुछ के नाम अब तक नहीं जुड़े। उन्होंने स्थानीय खाद्य अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनकी जांच की मांग भी उठाई।

 

यहां पूर्व प्रधान मनोज रावत, भैरव सती, प्रकाश नेगी, कुंदन प्रसाद, गणेश जोशी, उमराव सिंह, भूपाल सिंह सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

 

Check Also

द्वाराहाट में केंद्रीय विद्यालय के लिए आमरण अनशन जारी, आक्रोशित जनता ने घेरी तहसील

द्वाराहाट (अल्मोड़ा): द्वाराहाट में स्वीकृत केन्द्रीय विद्यालय को इसी सत्र से संचालित किए जाने की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *