Breaking News
Oplus_131072

हवालबाग में स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन, वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को वितरित किए गए सहायक उपकरण

अल्मोड़ा। स्वास्थ्य सेवा पखवाड़े के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को विकासखंड हवालबाग में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिसमें स्थानीय कई लोगों ने प्रतिभाग कर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

 

शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक मनोज तिवारी, ब्लाक प्रमुख हवालबाग हिमानी कुंडू, दर्जा राज्य मंत्री गंगा बिष्ट, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एनसी तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी आराधना त्रिपाठी समेत अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।

शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। जहां लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया। यहां समाज कल्याण विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में 60 वर्ष से ऊपर के वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों की समस्याएं सुनी गईंं जिसमें वृद्धजनों की पेंशन से संबंधित समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के माध्यम से वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को लाभान्वित किया गया। जिसमें कान की मशीन, लाठी, व्हीलचेयर समेत अन्य उपकरण वितरित किए गए। इस दौरान लाभार्थी काफी खुश नजर आएं। उन्होंने सरकार व संबंधित विभागों का आभार जताया।

 

Check Also

बड़ी खबर: उत्तराखंड पुलिस की वर्दी में जंतर-मंतर पहुंचे व्यक्ति का वीडियो वायरल, पुलिस मुख्यालय ने शुरू की जांच

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे एक धरना-प्रदर्शन के दौरान उत्तराखंड पुलिस की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *