Breaking News
Oplus_131072

बिग ब्रेकिंग:: UKSSSC पेपर लीक में सरकार ने दिए SIT जांच के आदेश, रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में होगी जांच, पढ़ें पूरी खबर

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक मामले में उत्तराखंड सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में एसआईटी बनाने की घोषणा की है। एसआईटी को एक महीने के अंदर अपनी जांच पूरी कर रिपोर्ट शासन को सौंपनी होगी। जांच पूरी होने तक परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया जाएगा।

मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन ने पत्रकार वार्ता में कहा कि जांच एसआईटी को सौंपी गई है। एसआईटी भर्ती परीक्षा में पेपर एक सेंटर से बाहर आने के मामले के हर पहलुओं की जांच कर रिपोर्ट देगी। जांच पूरी होने तक भर्ती परीक्षा की आगे की प्रक्रिया को स्थगित करने के लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से आग्रह किया गया है।

सीएस ने कहा कि राज्य सरकार यह नहीं चाहती कि युवाओं के साथ किसी तरह का धोखा हो। जिन लोगों ने भी यह षडयंत्र किया है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सरकार ने लोगों से अपील की है कि अगर ऐसे किसी भी मामले की जानकारी किसी भी व्यक्ति के पास है तो वह राज्य सरकार, शासन और पुलिस से जानकारी साझा कर सकता है।

 

Check Also

अल्मोड़ा अर्बन बैंक की 71 वीं शाखा का रुद्रप्रयाग में शुभारंभ, उद्धाटन के पहले दिन 100 से अधिक खाते खोले गए

-नई शाखा में सीबीएस, आरटीजीएस, एनईएफटी, आईएमपीएस और मोबाइल बैंकिंग जैसी सुविधाएं रहेंगी उपलब्ध   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *