Breaking News
keval sati
keval sati

पूर्व दर्जा राज्यमंत्री केवल सती का बयान, कहा- छात्र संघ चुनाव के नतीजों का संदेश, युवाओं में सरकार के प्रति आक्रोश

अल्मोड़ा। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री व पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एड. केवल सती ने कहा कि शनिवार को हुए छात्र संघ चुनाव के परिणामों ने यह साबित कर दिया है कि यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में प्रदेश के युवाओं में कितना बड़ा आक्रोश है। युवा पीढ़ी तथा उनके अभिभावक उनके भविष्य को लेकर काफी चिंतित हैं।

 

जारी बयान में एड. सती ने कहा कि युवाओं की रात दिन की मेहनत व उनके सपने पेपर लीक ने खत्म कर दिए, जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। जिस तरह सरकार ने युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है छात्र चुनाव उसी का परिणाम है और युवाओं ने सरकार को आने वाले चुनाव में सबक सिखाने का संकल्प लिया है। उन्होंने सरकार से पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।

 

सती ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि केन्द्र व प्रदेश सरकार के जिम्मेदार मंत्री अपनी जिम्मेदारियों से बच कर विपक्षी विधायक पर आरोप लगा रहे हैं कि ये विकास कार्यों में बाधा डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता सब कुछ जानतीं है। आगामी चुनाव में जनता भाजपा सरकार को सबक सिखाएगी।

Check Also

जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोचों’ के प्रदर्शन के बीच बड़ी खबर, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के आंदोलन के बीच बड़ी खबर सामने आ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *