Breaking News

विजय बटालियन के 59 वें स्थापना दिवस पर 79 जवानों ने किया रक्तदान

अल्मोड़ा। स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान पखवाड़ा के तहत विजय बटालियन ने अपना 59 वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर नागरिक प्रशासन और स्थानीय नागरिकों तथा मेडिकल कॉलेज के सहयोग से रक्तदान और चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

 

शिविर में सेना के 79 जवानों द्वारा रक्तदान किया गया। शहीद वीरों को श्रद्धाजलि अर्पित करते हुए भारतीय सेना के स्वयं से पहले सेवा के आदर्श को साकार किया। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीपी भैसोड़ा, सीएमओ डॉ एनसी तिवारी, एसीएमओ डॉ योगेश पुरोहित, डॉ श्वेता, डॉ आशीष जैन तथा डॉ अनिल पाण्डे मौजूद रहे।

Check Also

Almora: छात्रा से मारपीट मामले में अतिथि शिक्षिका पर गिरी गाज, अनुबंध समाप्त… DM बोले- मारपीट नहीं, संवाद और काउंसलिंग से कायम करें अनुशासन

अल्मोड़ा: राजकीय इंटर कॉलेज पुभाऊँ में एक छात्रा से मारपीट के मामले के तूल पकड़ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *