Breaking News
Oplus_131072

Almora:: वाहन दुर्घटना में युवक की मौत, चालक घायल

 

अल्मोड़ा। जिले में एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में एक युवक की मौके मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को बेस चिकित्सालय रेफर किया गया। वाहन के ब्रेक फेल होने से यह घटना होने का अंदेशा जताया जा रहा है।

हादसा धौलछीना दियारी मोटर मार्ग में हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रात करीब 8:30 बजे दियारी निवासी महेंद्र सिंह पुत्र दीवान सिंह अपनी मैक्स वाहन संख्या- यूके 01टीए 1185 लेकर अल्मोड़ा से अपने घर दियारी पहुंचा। घर के निकट जैसे ही वाहन को बैक कर रहा था तभी तीव्र ढलान में वाहन अनियंत्रित होकर करीब पचास मी. गहरी खाई में जा गिरा।

 

वाहन में दियारी गांव निवासी 23 वर्षीय मोहित सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह भी सवार था। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल चालक को धौलछीना अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेस अस्पताल रेफर कर दिया। मोहित वाहन के नीचे दब गया था, जिसे निकालने में पुलिस तथा स्थानीय लोगों को भारी मशक्कत करनी पड़ी।

Check Also

Almora: छात्रा से मारपीट मामले में अतिथि शिक्षिका पर गिरी गाज, अनुबंध समाप्त… DM बोले- मारपीट नहीं, संवाद और काउंसलिंग से कायम करें अनुशासन

अल्मोड़ा: राजकीय इंटर कॉलेज पुभाऊँ में एक छात्रा से मारपीट के मामले के तूल पकड़ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *